बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
10-Jul-2025 07:58 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: राजधानी पटना को जल्द ही एक नया सांस्कृतिक और व्यापारिक पहचान मिलने जा रही है। गांधी मैदान के सभ्यता द्वार के पश्चिमी हिस्से में अत्याधुनिक “हाट” का निर्माण किया जा रहा है। 48.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस हाट को तीन मंजिला इम्पोरियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस आधुनिक हाट में अंडरग्राउंड और सर्फेस पार्किंग की सुविधाएं होंगी। यह हाट तीन मंजिले का इंपोरियम, दो रेस्टोरेंट, बच्चों और युवाओं के लिए गेम जोन, आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म, लिफ्ट, जल टंकी, सीसीटीवी निगरानी, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं से लैस होगा। पूरी संरचना के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
इस परियोजना को बिहार राज्य पर्यटन निगम लिमिटेड क्रियान्वित करेगी, और इसे 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना जो प्राचीन मगध की विरासत को प्रदर्शित करेगी। मधुबनी जिले के “मिथिला हाट” की तर्ज पर बन रहे इस हाट में बिहार की प्रसिद्ध कलाओं जैसे मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर की मंजूषा कला, पटना की टिकुली पेंटिंग और सिक्की शिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा समस्तीपुर के बांस-बेंत शिल्प, दरभंगा की मिट्टी और चीनी मिट्टी की कलाएं, चमड़े के जूते, बेल्ट और बैग, मुजफ्फरपुर की सुजनी कढ़ाई, गया का पत्थर शिल्प और नालंदा की बूटी कला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।