Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
06-Jul-2025 04:38 PM
By First Bihar
PATNA: समाजसेवी और बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका आज पंचतत्व में विलीन हो गये। श्मशान घाट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान गोपाल खेमका अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्मशान घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। खेमका द्वारा किये गये कार्य हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे। वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भी अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचने वाला, चाहे वो कहीं भी हो।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं व्यवसायी गोपाल खेमका जी के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम निवेदित किया और परिजनों से दुखद घड़ी में मिलकर शीघ्र न्यायिक परिणाण के लिए आश्वस्त किया। हम पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया जा चुका है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी, कार्रवाई ऐसी होगी कि जो कि एक मिसाल बनें।
बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका के मर्डर से पूरे पटना शहर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। गोपाल खेमका लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और व्यापारिक क्षेत्र में भी उन्होंने ईमानदारी व समर्पण से अपनी पहचान बनाई थी। उनके सरल स्वभाव और सबके साथ सहयोग की भावना के कारण समाज के सभी वर्गों में उनका गहरा सम्मान था।
उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार,मित्र,समाजसेवी,राजनेता,व्यवसायी सहित हरेक क्षेत्र से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर किसी की आंखों में आंसू और मन में एक ही बात थी कि ऐसा इंसान बार-बार नहीं आता। शमशान घाट पर पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान “गोपाल खेमका अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।




कोई भी #अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचने वाला, चाहे वो कहीं भी हो।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 6, 2025
समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं व्यवसायी श्री गोपाल खेमका जी के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम निवेदित किया और परिजनों से दुखद घड़ी में मिलकर शीघ्र न्यायिक परिणाम के लिए आश्वस्त किया। हम पूरे परिवार के साथ मजबूती… pic.twitter.com/IKmaaPSoxy