Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Jan-2026 04:43 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। फुलवारीशरीफ इलाके में एक ही दिन इन आवारा कुत्तों ने 39 लोगों को काट लिया जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। 20 लोग पटना एम्स के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो 19 लोग सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंच गये। अचानक एक के बाद एक कुत्ता काटने से घायल मरीजों के आने से चिकित्सक भी हैरान रह गये। आवारा कुत्तों के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बाल्मी, गोविंदपुर, नया टोला सहित आस-पास के कई इलाकों में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जहां आवारा कुत्तों ने राह चलते बच्चों, बाइक सवार और पैदल जा रहे लोगों को निशाना बनाया। कुत्तों के हमले से घायल 20 लोग इलाज के लिए पटना एम्स की इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जबकि 19 अन्य पीड़ित फुलवारीशरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। सीएचसी में जितने लोग एंटी रेबीज का सूई लगवाने पहुंचे थे उनमें एक बच्चा भी शामिल था।
एम्स की इमरजेंसी में अचानक इतने कुत्तों के काटने के मरीजों के आने से डॉक्टर भी सकते में पड़ गए। सभी मरीजों का तुरंत इलाज किया गया। सीएचसी की मैनेजर सिप्रा चौहान ने भी पुष्टि की कि 19 पीड़ितों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि नगर प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी केवल कागजों में दिखाई जा रही है। फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर दिन कोई न कोई कुत्तों के हमले का शिकार हो रहा है, लेकिन नगर परिषद केवल बोर्ड मीटिंग में ही नसबंदी की बातें करती है। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।