Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
20-Jul-2025 09:07 AM
By First Bihar
PATNA: पटना के दानापुर सैन्य क्षेत्र के पास गंजे की तस्करी और बिक्री हो रही थी. मिलिट्री इंटेलिजेंस को इसकी खबर मिली और उसकी छापेमारी में गांजा तस्कर पकड़ा गया. उसके पास ने न केवल गांजा बल्कि हथियार भी पकड़ा गया है.
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मिलिट्री इंटेलिजेंस की लखनऊ यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर छावनी क्षेत्र के टेम्पो स्टैंड के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान पटना के लाल कोठी निवासी 39 वर्षीय मोहम्मद हाशिम के रूप में की गई है.
भारी मात्रा में गांजा और हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान मोहम्मद हाशिम के पास से 70 पॉकेट गांजा, 90 पीस ‘गोगो’ ब्रांडेड गांजा, एक देसी पिस्टल, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हाशिम पिछले कई महीनों से कैंट इलाके में नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था और वह लंबे समय से मिलिट्री इंटेलिजेंस की निगरानी में था.
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि दानापुर कैंट क्षेत्र के ऑटो स्टैंड के आसपास नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी की जा रही है. इस इनपुट के आधार पर दानापुर थाने की टीम के साथ छापेमारी की गई और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद हाशिम को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दानापुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.
अब तक पांच तस्कर धरे गए
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद हाशिम की गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह गांजा की खेप कहां से लाता था, और इस अवैध नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। पिछले एक साल में मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर दानापुर क्षेत्र से पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो छावनी जैसे संवेदनशील इलाके के लिए चिंता का विषय है.
हथियार तस्करी भी बना बड़ा खतरा
गौरतलब है कि इसी महीने 8 जुलाई को मधुबनी से एक बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें हथियार और कारतूस की भारी खेप बरामद की गई थी। छावनी क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाके के नजदीक नशा और हथियारों की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।
संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि छावनी क्षेत्र के आस-पास ऐसे आपराधिक नेटवर्क का सक्रिय होना न केवल आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी गंभीर चुनौती मिल सकती है। इस स्थिति को देखते हुए जरूरत है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ऐसे नेटवर्क्स का जड़ से सफाया किया जाए।