ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Patna crime news याकुब मेमन के मेल से पटना पुलिस की उड़ी नींद,...

Patna crime news याकुब मेमन के मेल से पटना पुलिस की उड़ी नींद, विस्फोटक की सूचना पर इस होटल में मचा हड़कंप

Patna crime news याकुब मेमन के मेल से पटना पुलिस की नींद उड़ गई. आनन फानन में पुलिस रात में ही होटल पहुंची और फिर जांच शुरू कर दी. इधर, एलन क्रिस्टोफर ने होटल की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस को पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त किया है.

06-Feb-2025 06:30 AM

By First Bihar

Patna crime news याकुब मेमन के एक मेल के बाद पटना पुलिस की नींद उड़ गई. पटना पुलिस सूचना मिलने के बाद से हरकत में आ गई है. पुलिस की टीम देर रात इसकी जांच करती रही. दरअसल, पटना के गांधी मैदान स्थित होटल पनाश के इमेल आइडी पर याकुब मेमन के नाम से एक मेल आया. याकूब मेमन 1993 के मुंबई धमाकों के दोषी है. उसकी ओर से आए  इमेल में लिखा था कि होटल में दो किलो टीएनटी (ट्राइनाइट्रो टोलीन) नामक विस्फोटक रखा  है. यह कभी भी विस्फोट करे इससे पहले होटल से सभी को बाहर निकाल दो. इसके बाद सीबीआइ के स्पेशल कोर्ट को इसकी सूचना दो. मेल पढ़ते ही होटल के वाइस प्रेसिडेंट एलन क्रिस्टोफर दंग रह गये और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पटना के गांधी मैदान थाने को दी.

होटल प्रबंधन ने लगायी सुरक्षा की गुहार

पुलिस को होटल के वाइस प्रेसिडेंट एलन क्रिस्टोफर ने घटना की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि होटल की सुरक्षा के साथ ही यहां रहने वाले लोगों और स्टाफ को लेकर मैं काफी चिंतित हूं. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाया है कि शीघ्र ही इस पूरे मामले की जांच हो और होटल को सुरक्षा प्रदान करें. पुलिस सूत्रों का कहना है कि  मेल में एक आतंकी संगठन का  जिक्र किया गया है. बताया गया कि उसके स्लीपर सेल द्वारा यह विस्फोटक प्लांड किया गया है.

क्या कहती है पुलिस

गांधी मैदान के थाना प्रभारी  सीताराम प्रसाद ने बताया कि होटल के वाइस प्रेसिडेंट एलन क्रिस्टोफर का एक आवेदन मिला है. पुलिस उनके आवेदन पर केस दर्ज अपनी जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस अज्ञात के खिलाफ  जालसाजी, भ्रामक जानकारी देने और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया  है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. पुलिस ने बताया कि टीएनटी एक विस्फोटक है. इसका उपयोग विस्फोटक के रूप में, उद्योगों और खनन में किया जाता है. इसका उपयोग तेल और गैस निकालने में भी किया जाता है.