ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी...

Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी

Bihar News: पटना में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 24 नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 12 का निर्माण जारी है। तैयार होने के बाद जिले में कुल 60 सीएनजी स्टेशन होंगे।

07-Feb-2026 03:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पटना जिले में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ने वाली है। जिले में कुल 24 नए सीएनजी स्टेशनों की योजना बनाई गई थी, जिनमें से 12 स्टेशनों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है, जबकि शेष 12 स्टेशनों का निर्माण होना अभी बाकी है। सभी नए स्टेशनों के तैयार हो जाने के बाद पटना जिले में कुल 60 सीएनजी स्टेशन हो जाएंगे।


जानकारी के अनुसार, सभी स्टेशनों का निर्माण 2026 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। फिलहाल निर्माण कार्य आर ब्लॉक, ट्रांसपोर्ट नगर, राजेंद्र नगर और फुलवारी परिवहन परिसर सहित कई क्षेत्रों में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रांसपोर्ट नगर में मदर स्टेशन इस साल मार्च तक तैयार हो जाएगा, जबकि फुलवारी के लिए अभी गेल कंपनी और परिवहन विभाग के बीच एग्रीमेंट होना बाकी है।


इसके अलावा, जिले में 10 और पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं, जिसके लिए संबंधित पेट्रोल पंप मालिकों को प्रस्ताव भेजा गया है। यह कदम बढ़ती सीएनजी गाड़ियों की संख्या को देखते हुए उठाया गया है। वर्तमान में पटना में लगभग 30,000 सीएनजी वाहन हैं, जिनमें ऑटो, बस, कार और अन्य छोटी गाड़ियां शामिल हैं।


विशेषज्ञों के अनुसार, 1,200 गाड़ियों पर एक सीएनजी स्टेशन होना चाहिए। सीएनजी गाड़ियों के फायदे भी हैं – पेट्रोल और डीजल की तुलना में यह सस्ता है, कार्बन मोनोऑक्साइड और धुआं कम उत्सर्जित करता है, जिससे प्रदूषण में कमी आती है। इसके अलावा, सीएनजी गाड़ियों के इंजन में कम कार्बन जमने के कारण इंजन लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रहता है।