ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Patna airport: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

Patna airport: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

Patna airport: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज से एक नए युग की शुरुआत हो गई है. वर्षों से यात्रियों की सेवा कर रहा पुराना टर्मिनल हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है.

03-Jun-2025 08:17 AM

By First Bihar

Patna airport: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज से एक नए युग की शुरुआत हो गई है। सोमवार की आधी रात के बाद, सुबह 6:00 बजे से पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल पूरी तरह से संचालन में आ गया है। इसके साथ ही, वर्षों से यात्रियों की सेवा कर रहा पुराना टर्मिनल हमेशा के लिए बंद कर दिया गया, जो अब केवल यात्रियों की यादों और बिहार के विमानन इतिहास का हिस्सा बनकर रह गया है।


पुराने टर्मिनल भवन ने करीब दो दशकों तक न सिर्फ राज्य के लोगों की यात्रा को आसान बनाया, बल्कि बिहार के बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य का भी गवाह बना रहा। इस टर्मिनल ने वह समय भी देखा जब सीमित उड़ानों के जरिए गिने-चुने गंतव्यों तक ही पहुंचा जा सकता था, और आज जब बिहार देश के सबसे तेजी से बढ़ते हवाई संपर्क वाले राज्यों में शामिल हो गया है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और सुविधाओं की कमी को देखते हुए नए टर्मिनल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।


नए टर्मिनल के शुभारंभ के साथ ही बिहार के हवाई यातायात में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित चेक-इन काउंटर, अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, आरामदायक प्रतीक्षालय, वाणिज्यिक स्टॉल और कैफे सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिस्टम और संकेतों की व्यवस्था की गई है।


नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को किया था। इसके बाद आज, कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नए टर्मिनल का निरीक्षण किया और इसके सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की और बताया कि यह टर्मिनल न केवल पटना, बल्कि पूरे बिहार के अगले चरण के विकास का साक्षी बनेगा।


बिहार में हवाई सेवा के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नए टर्मिनल के शुरू होने से जहां यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी, वहीं राज्य के आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र को भी नए अवसर मिलेंगे। अब पटना एयरपोर्ट एक बार फिर तैयार है बिहार के विकास यात्रा में उड़ान भरने के लिए।

रिपोर्ट- प्रेम राज