ब्रेकिंग न्यूज़

JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 173 यात्रियों की जान

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6E 2482 रनवे से ही आगे निकल गई, पायलट ने दोबारा लैंडिंग कर 173 यात्रियों को किसी तरह सुरक्षित बचाया। छोटा रनवे बना बड़ी चुनौती।

16-Jul-2025 07:42 AM

By First Bihar

Patna Airport: पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जुलाई की रात 9 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 2482 (दिल्ली-पटना) लैंडिंग के दौरान हादसे से बाल-बाल बची। विमान रनवे पर तय टचिंग पॉइंट से आगे निकल गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया। पायलट ने विमान के पहिए रनवे को छूने के बाद उसे दोबारा हवा में उठा लिया और 2-3 चक्कर लगाकर रात 9:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 173 यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान रनवे 25 पर उतर रहा था, लेकिन छोटे रनवे और तेज गति के कारण यह नियत बिंदु से आगे निकल गया। पायलट को आशंका हुई कि विमान अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए उसने तुरंत ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई। पटना एयरपोर्ट को देश के 11 सबसे जोखिम भरे हवाई अड्डों में गिना जाता है, क्योंकि इसका रनवे अपेक्षाकृत छोटा है।


यह पटना में हाल की दूसरी ऐसी घटना है जहां हादसा होते-होते टल गया हो। 9 जुलाई को इंडिगो फ्लाइट 6E 5009 (पटना-दिल्ली) के साथ पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमान ने सुबह 8:42 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन इंजन में कंपन के कारण 9:03 बजे रनवे 7 पर लौट आया। उस घटना में 175 यात्री विमान में सवार थे और रनवे पर मरे हुए पक्षी के अवशेष भी मिले थे।