ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
01-Jul-2025 08:06 AM
By First Bihar
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह धमकी एक संदिग्ध ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें साफ लिखा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है और वह जल्द फटने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कड़ी सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।
ईमेल आने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पूरे परिसर में व्यापक छानबीन की, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद भी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कल देर रात इस पूरे मामले में हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल, पुलिस उस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। तकनीकी जांच, आईपी ट्रेसिंग और अन्य साइबर फोरेंसिक तरीकों से आरोपी की खोज की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। यात्रियों और स्टाफ को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।
पटना एयरपोर्ट पर हुई इस बम धमकी की घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और लगातार जांच जारी है। पुलिस और प्रशासन जल्द इस मामले में स्थिति साफ करने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रहे हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज