Bihar Budget Session : 60 दिनों में मिलेगा मुखिया जी को आर्म्स लाइसेंस, सदन में उठा मामला तो गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश Bihar Budget Session : 165 पाकिस्तानी आये बिहार...टूरिस्ट वीजा पर आकर कोई दूसरा कार्य तो नहीं किया ? सरकार करायेगी जांच Budget Session Day 5 : विधानसभा में अपने ही सरकार की पोल खोलने लगे BJP विधायक, कहा - थाने जर्जर नहीं, तो मरम्मत के लिए ₹6 लाख क्यों? मंजूरी मिलने के तीन साल बाद भी नहीं हो सका यह काम Budget Session Day 5 : CMRD में शामिल हो कब्रिस्तान की घेराबंदी, विधानसभा में विधायक ने उठाया सवाल,कहा - अधिकारी लिस्ट में शामिल नहीं होने का हवाला देकर करते हैं टालमटोल Bihar Assembly : विधानसभा में जैसे ही CM नीतीश आए, कांग्रेस की “गरमी” हुई फुस्स, तख्तियां धरती को छू गईं, नारे रुक गए! विधानसभा में बाहर दिखा अनोखा नजारा Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा Patna transport : सरकारी ‘सपनों का मकान’ बना शो-पीस: करोड़ों खर्च के बाद भी सुविधा के अभाव में फ्लैट आवंटन अटका, अब उठ रहे यह सवाल Pappu Yadav : जेल या बेल पप्पू यादव के साथ क्या होगा ? MP/MLA कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 31 साल पुराने मामले में हुई है निर्दलीय सांसद की गिरफ़्तारी Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर
09-Feb-2026 08:46 AM
By First Bihar
Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने के दौरान ठंड, गर्मी या बारिश की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना पर हाल ही में तीन नए एयरोब्रिज चालू किए गए हैं, जिससे यात्री सीधे टर्मिनल से विमान में प्रवेश कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से बोर्डिंग प्रक्रिया तेज और आरामदायक हो गई है।
अब तक पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की बोर्डिंग दो चरणों में होती थी। पहले यात्रियों को चेक-इन और सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद बोर्डिंग गेट पर इंतजार करना पड़ता था। इसके बाद यात्रियों को बस के जरिए विमान तक ले जाया जाता था और फिर लाइन में लगकर विमान में प्रवेश करना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय के साथ-साथ मौसम की मार भी झेलनी पड़ती थी। लेकिन एयरोब्रिज की सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को इन समस्याओं से राहत मिल गई है।
फरवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच पटना एयरपोर्ट पर कई आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। मई 2025 में एयरपोर्ट पर 750 वाहनों की क्षमता वाली मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा शुरू की गई। यह पार्किंग टर्मिनल भवन से लगभग 150 मीटर लंबे ट्रैवलेटर से जुड़ी हुई है, जिससे यात्रियों को वाहन पार्क करने के बाद टर्मिनल तक पहुंचने में आसानी होती है।
जून 2025 में पटना एयरपोर्ट को नई टर्मिनल बिल्डिंग की सौगात मिली। लगभग 65,150 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस आधुनिक टर्मिनल की वार्षिक क्षमता करीब एक करोड़ यात्रियों को संभालने की है। टर्मिनल भवन को बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए नालंदा और मधुबनी कला से सजाया गया है, जिससे यात्रियों को स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो आधुनिक एग्जीक्यूटिव लाउंज भी शुरू किए गए हैं। इन लाउंज में हाई-स्पीड वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, स्नैक्स और समाचार पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह सुविधा खास तौर पर बिजनेस यात्रियों और ट्रांजिट यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
सितंबर 2025 में एयरपोर्ट के अप्रॉन का रीडिजाइन किया गया, जिसके तहत 11 नए पार्किंग बे बनाए गए। इनमें नौ कोड-सी पार्किंग बे हैं, जिनमें एयरबस ए-320 और बोइंग 737 जैसे विमान खड़े किए जा सकते हैं, जबकि दो एटीआर विमानों के लिए बनाए गए हैं। पार्किंग क्षमता बढ़ने के बाद पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या 34 से बढ़कर 75 तक पहुंच गई है, जिससे हवाई सेवाओं का विस्तार संभव हुआ है।
नए टर्मिनल भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए 64 चेक-इन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें स्वचालित चेक-इन काउंटर और नौ एटीआरएस सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, डिजी यात्रा गेट्स की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को कॉन्टैक्ट-फ्री यात्रा का लाभ मिल रहा है। सुरक्षा जांच क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है और चार कन्वेयर बेल्ट लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम हुआ है।
डिजी यात्रा प्रणाली पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। इस सुविधा के तहत यात्रियों को बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती और वे आसानी से सुरक्षा जांच से लेकर बोर्डिंग तक की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे यात्रा पूरी तरह पेपरलेस और तेज हो गई है।
इसके अलावा, नए टर्मिनल में आठ इनलाइन एक्सबीआईएस मशीनें भी लगाई गई हैं। इस सिस्टम के जरिए यात्रियों को बैग के एक्स-रे और चेक-इन के लिए अलग-अलग कतार में नहीं लगना पड़ता। दोनों प्रक्रियाएं एक साथ पूरी हो जाती हैं, जिससे समय की बचत होती है और यात्रा का अनुभव बेहतर बनता है।इन सभी नई सुविधाओं के शुरू होने से पटना एयरपोर्ट अब देश के आधुनिक एयरपोर्ट्स की श्रेणी में शामिल होता जा रहा है और यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं मिलने लगी हैं।