पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
29-Mar-2025 06:41 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की मौत हो गई। जिसके बाद लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। मृतक की पहचान असम के नलबाड़ी निवासी 63 वर्षीय सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई है। जो अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव के साथ यात्रा कर रहे थे।
तभी उड़ान के दौरान अचानक सतीश चंद्र बर्मन की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने इसकी सूचना पायलट को दी। जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी से परमिशन मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करायी गयी। जिसके बाद सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कंचन और दामाद केशव का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से दोनों काफी सदमें में हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।