ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

PATNA: बिहार की मांग सुन लिए निशांत बहुत बहुत धन्यवाद: पटना में JDU दफ्तर के बाहर क्यों लगा पोस्टर

PATNA:पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर्स ने फिर से चर्चाओं को हवा दे दी है — क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं? उनके जन्मदिन पर लगे पोस्टर में उन्हें "बिहार की जरूरत" बताया गया है। क्या वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?

20-Jul-2025 08:39 AM

By First Bihar

PATNA: क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस बरबके चुनाव में  मैदान में उतरने को तैयार हो गए हैं? पटना में बिहार प्रदेश जेडीयू के कार्यालय के बाहर लगाए गए होर्डिंग से एक बार फिर ऐसी चर्चाओं को हवा मिलने लगी है. कुछ दिनों पहले बड़े जोर शोर से निशांत के राजनीति में उतरने की चर्चा हो रहीं थी. फिर मामला शांत हो गया था. अब एक बार फिर चर्चा शुरू हुईं है.


आज निशांत का जन्मदिन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है. उनके बर्थ डे पर जेडीयू  ऑफिस के  बाहर लगाए हुए होर्डिंग- पोस्टर से एक बार फिर  हलचल शुरू हो गई है. जेडीयू दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं, इनमें लिखा गया है-बिहार की मांग सुन लिए निशांत बहुत बहुत धन्यवाद.


विधानसभा चुनाव लड़ेंगे निशांत!

जेडीयू कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर्स में निशांत कुमार की बड़ी बड़ी तस्वीर छपी है. उन्हें पार्टी का भावी नेता के रूप में दिखाया गया है. जिस तरह से  पोस्टर लगाए गए हैं उससे ये लगता है कि नीतीश  के बेटे निशांत कुमार का अब सक्रिय राजनीति में प्रवेश करना तय हो गया है. वे बिहार विधानसभा का अगला चुनाव लड़ सकते हैं.


हालांकि नीतीश कुमार के बेटे ने निशांत अब तक राजनीति दूरी बना रखी है. वे  राजनीति में आने से इनकार करते रहे हैं. हां, अपने पिता को फिर से सीएम बनने की अपील लोगों से जरूर की है. निशांत इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं और निजी जीवन में बेहद लो-प्रोफाइल तरीके से रहते हैं. लेकिन आज के पोस्टर्स से फिर ये कयास लगने लगा है कि कि वे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं. उनके जन्मदिन पर लगे पोस्टर और होर्डिंग में निशांत को बिहार की भविष्य की जरूरत बताया गया है.


पार्टी ने साध रखी है चुप्पी

हालांकि, जेडीयू ने निशांत के राजनीति में प्रवेश और चुनाव लड़ने पर चुप्पी साध रखी है. अब तक जेडीयू की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जेडीयू के कुछ बड़े नेता निशांत को राजनीति में उतरने की वकालत करते रहे हैं. इसकी भी चर्चा होती रही है कि निशांत कुमार को अपने पिता की पुरानी सीट नालंदा के हरनौत या उसी जिले की किसी दूसरी सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है.