Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
19-Jul-2025 08:53 PM
By First Bihar
UP: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 19 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में मुफ्त बिजली पर मुहर लगा दी। अब बिहार के सभी नागरिकों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा की गूंज यूपी के ऊर्जा मंत्री के कानों तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के इस योजना को लेकर तंज कसने का काम किया।
यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने साफ तौर पर कह दिया है कि ना बिजली आएगी और ना बिल आएगा..तो हो गई ना फ्री बिजली..बिजली आएगी तभी तो फ्री होगी..शनिवार को मथुरा दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह बयान बिहार के संदर्भ में दिया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता को चुनाव से पहले बड़ा उपहार दिया है। राज्य की जनता को अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। यदि किसी की बिजली खपत ज्यादा है तो उसमें 125 यूनिट माइनस हो जाएगा।
अब 1 अगस्त 2025 से हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली फ्री मिलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। इसके अलावे घरेलू उपभोक्ताओं के घर की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएगे। इसके लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 जुलाई को ही इस बात की घोषणा की थी। अब इससे बिहार के करीब 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद हैं। लेकिन इसे लेकर अब सियासत तेज हो गयी है। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का यह बयान ऐसे समय पर आया है कि जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है।