ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / पटना में जाम से निजात के लिए बना नया ट्रैफिक प्लान, इन रूटों...

पटना में जाम से निजात के लिए बना नया ट्रैफिक प्लान, इन रूटों पर नो एंट्री, जानें नया रूट

पटना में भारी वाहनों के परिचालन को लेकर 18 फरवरी से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं ।

18-Feb-2025 08:21 AM

By First Bihar

पटना शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 18 फरवरी से भारी वाहन नौबतपुर, चिरौरा, एम्स गोलंबर, फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद से न्यू बाइपास और जीरो माइल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही चलेंगे। अब इन वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।


पटना के बिहटा इलाके में यातायात के दबाव को कम करने के लिए प्रशासन ने फैसला किया है कि अब गांधी सेतु से बालू लदे ट्रकों को गुजरने दिया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बालू लदे वाहनों की धीमी गति के कारण उन्हें 24 घंटे तक शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुराने एनएच 139 पर चलने वाले टैंकर, माल लदे ट्रक और अन्य भारी वाहनों को अब दिन में एम्स गोलंबर के पास ही रोक दिया जाएगा। ये वाहन भी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही एम्स गोलंबर, फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद और न्यू बाइपास की ओर जा सकेंगे।


पुराने एनएच 139 पर पटना आने वाले ट्रकों के लिए चालान अनिवार्य कर दिया गया है। अब बालू और गिट्टी लदे वही ट्रक नौबतपुर पुराने एनएच 139 पर प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास पटना शहरी क्षेत्र का चालान होगा। बाकी ट्रकों को नौबतपुर आरओबी के नीचे से बेलदारीचक की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही पटना शहर जाने वाले बालू और गिट्टी लदे ट्रकों को दिन में एम्स गोलंबर पर ही रोक दिया जाएगा और उन्हें रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही शहर में प्रवेश करने दिया जाएगा।


नए एनएच 139 पर यातायात नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब कोई भी भारी वाहन नौबतपुर आरओबी के नीचे से गुजरकर पटना शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। नए एनएच 139 का इस्तेमाल सिर्फ पटना शहर से बाहर निकलने के लिए किया जा सकेगा। पुराने एनएच 139 से आने वाले भारी वाहन अब शिवाला, दानापुर और कैनाल रोड होकर नहीं जा सकेंगे। 

बेलदारीचक से बालू लदे ट्रक गौरीचक, संपतचक होते हुए मसौढ़ी मोड़ की ओर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक ही जा सकेंगे। जीरो माइल पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने एक निश्चित संख्या में ही ट्रकों को गांधी सेतु की ओर जाने की अनुमति दी है।