ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / New Expressway in Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को एक और एक्सप्रेस-वे...

New Expressway in Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात, इन 5 जिलों का सफ़र होगा सुपरफास्ट

New Expressway in Bihar: पटना से आरा होते हुए सासाराम तक एक नया ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की जल्द मंजूरी मिलने वाली है, इससे बिहार के 5 जिले के लोगों को बिहार विधानसभा चुनाव से उपहार मिला है, जाने किन जिलों को इस एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा.

28-Feb-2025 02:27 PM

By First Bihar

New Expressway in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों पर सौगातों की बरसात होना शुरू हो गई है, दरअसल पटना से आरा होकर सासाराम तक नए ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेस-वे निर्माण की बहुत जल्द सरकार से मंजूरी मिलने वाली है। बिहार बजट सत्र के शुरू होने के साथ ही मार्च महीने में इसके निर्माण को मंजूरी मिलने की संभावना है। केंद्रीय वित्त कमेटी की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 


बता दें की वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के पहले ही निर्माण के लिए राशि जारी होने की भी उम्मीद है, जिसके लिए 3209 करोड़ रुपए का निर्धारण किया गया है और 120 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड (नई सड़क) फोरलेन का निर्माण किया जायेगा। मार्च महीने में कमेटी की और से इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मंजूरी मिल जाएगी और 6 मार्च तक ठेकेदारों को आवेदन कर निर्माण कार्य शुरू करने का समय बता दिया जायेगा।


इस फोरलेन एक्प्रेस-वे का निर्माण दो पैकेज में किया जायेगा। पहले पैकेज में सासाराम से आरा के बीच लगभग 75 किलोमीटर का निर्माण किया जायेगा और दूसरे पैकेज में पटना से आरा को लगभग 45 किलोमीटर सड़क के बीच जोड़ा जायेगा। जिसके लिए 750 करोड़ की खर्च से 550 हेक्टेयर जमीन का भी अधिग्रहण किया जाना है।  सोन नदी पर लगभग 3 किलोमीटर लंबे फोरलेन पुल का निर्माण कर भारत सरकार की ओर से एनएच 119ए का दर्जा दिया गया है। 


पटना के कन्हौली से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित सदीसोपुर के समीप स्थित एनएच-131जी से यह एक्सप्रेस-वे को बनाने का कार्य शुरू होगा। साथ ही पटना के घोड़ाटाप के समीप दक्षिण की ओर से सोन नदी पर फोरलेन पुल बनेगा। यह सोन नदी के पश्चिम से आरा के असनी होते हुए गड़हनी में दक्षिण की तरफ से सासाराम के आगे सुअरा होते हुए एनएच-19 यानी वाराणसी जाने वाली सड़क से जुड़ेगा।


पटना से आरा होते हुए सासाराम तक सड़क बनने से पटना, अरवल, भोजपुर, रोहतास एवं सासाराम की सड़क जुड़ जाएगी जिससे विशेष रूप से नौबतपुर, अरवल, सहार, पीरो, हसन बाजार, संझौली और नोखा के लोगों को लाभ होगा। इसके साथ ह पटना से भोजपुर, अरवल, रोहतास, सासाराम होते हुए वाराणसी जाने में भी सुविधा होगी।