ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ

Train news: जयनगर एवं पटना के बीच चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे पटना जंक्शन पर आएगी और शाम को छह बजकर पांच मिनट पर रवाना हो जाएगी।

25-Apr-2025 08:14 AM

By First Bihar

TRAIN NEWS: बिहार के जयनगर में पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन चलाने का काम किया है। जयनगर एवं पटना के बीच चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे पटना जंक्शन पर आएगी और शाम को छह बजकर पांच मिनट पर रवाना हो जाएगी।


वहीं, उतरी बिहार से आने वाले लोग इस ट्रेन से दिनभर अपना काम राजधानी में करा सकते हैं और शाम को उसी ट्रेन से लौटकर अपने घर जा सकते हैं।


जबकि नमो भारत ट्रेन सुबह पांच बजे जयनगर से चलेगी। 05.28 बजे इसका समय मधुबनी में निर्धारित किया गया है। वहीं 05.43 बजे सकरी, 06.15 बजे दरभंगा, 07.25 बजे समस्तीपुर, 08.45 बजे बरौनी, 09.24 बजे मोकामा एवं 10.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


वहीं, वापसी में यह ट्रेन 18.05 बजे पटना से चलेगी और 23.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। पटना से खुलने के बाद 18.42 बजे बाढ़, 18.58 बजे मोकामा, 20.00 बजे बरौनी, 21 बजे समस्तीपुर, 22.08 बजे दरभंगा, 22.38 बजे सकरी, 23 बजे मधुबनी एवं 23.45 बजे जयनगर पहुंचेगी।


बताया जा रहा है कि जयनगर से पटना के बीच चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इन कोचों में दो हजार से अधिक यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं।


यह ट्रेन जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मोकामा और पटना को जाेड़ेगी। बिहार में चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन गुजरात के बाद दूसरी ट्रेन है।


इसके पहले नमो भारत ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद एवं भुज के बीच चलाई जा रही है। नमो भारत ट्रेन पूरी तरह से एसी है। इस ट्रेन का सुरक्षा सिस्टम कवच से लैस होगा। इसके हर कोच में सीसीटीवी लगाये गए हैं।



आपको बताते चले कि, इस ट्रेन का किराया की बात करें तो पटना से बाढ़ 85 रुपये, पटना से मोकामा 115 रुपये, पटना से बरौनी  140,पटना  से समस्तीपुर 205,पटना से दरभंगा 255 रुपये, पटना से सकरी 275 रुपये और पटना से मधुबनी 300 रुपये है। जबकिपटना से जयनगर 340 रुपये है।