ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

BIHAR POLICE : एक्शन में पुलिस महकमा, काम में लापरवाह पुलिसकर्मियों के साथ हो रहा यह काम; इस थाने के इंस्पेक्टर को मिली सजा

BIHAR POLICE : डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टरों के कार्यों की समीक्षा की। मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर बिरेश कुमार को खराब प्रदर्शन के कारण तत्काल निलंबित कर दिया गया

01-May-2025 08:56 AM

By First Bihar

BIHAR POLICE : बिहार में अब लापरवाह पुलिसकर्मियों पर जमकर एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस महकमे में साफ़ साफ़ यह निर्देश जारी कर दिया गया है कि लोगों के मन में पुलिस को लेकर जो छवि बनी हुई है उसमें जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सुधार करना है। लिहाजा यदि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो उन्हें सजा भुगतना पड़ सकता है। 


जानकारी के अनुसार, तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने कई एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टरों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई इंस्पेक्टरों को डांट लगाई गई। इसके बाद मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर बिरेश कुमार का खराब परफार्मेंस मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्वी क्षेत्र के कटरा, मीनापुर समेत अन्य इंस्पेक्टरों को चेतावनी भी दी गई है। डीआईजी कार्यालय से जो संकेत मिले है, उसके तहत खराब परफार्मेंस में जिले के कई थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टरों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि, डीआईजी ने अपराध नियत्रंण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ लंबित केसों के निष्पादन को लेकर विशेष निर्देश दिए। एसडीपीओ और इंस्पेक्टरों द्वारा किए गए पर्यवेक्षणों की भी समीक्षा की। डीआईजी ने गुणवत्तापूर्ण जांच के साथ घटनास्थल पर जाकर समय से पर्यवेक्षण रिपोर्ट जारी करने का इंस्पेक्टर और एसडीपीओ को निर्देश दिया।


आपको बताते चलें कि, विदित हो कि पिछले सप्ताह डीआईजी ने लंबित केसाें के निष्पादन को लेकर समीक्षा की थी। इसमें पाया गया था कि मार्च में तिरहुत के सभी जिलों में 3528 मामले दर्ज किए गए है। इसकी तुलना में 511 अधिक 4039 केसों का निष्पादन किया गया है। इसमें और तेजी लाने के लिए डीआईजी ने एसएसपी और सभी एसपी को निर्देश दिया था।