Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
25-Apr-2025 07:27 AM
By First Bihar
Bihar News: राज्य में शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मुंगेर जिले के एक स्कूल में पढ़ाई के समय वरीय शिक्षक द्वारा बच्चों से अपनी कार धुलवाने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह मामला मुंगेर के मध्य विद्यालय बहादुरपुर (बरियारपुर) का है, जहां वरीय शिक्षक अमनद कुमार पोद्दार को विद्यालय समय में अपनी सफेद रंग की टियागो कार बच्चों से धुलवाते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक खुद पाइप से कार पर पानी डाल रहे हैं, वहीं बच्चे किसी कोने से शीशा साफ कर रहे हैं तो कोई चक्के को रगड़-रगड़ कर चमका रहा है।
यह वीडियो 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) का बताया जा रहा है। वीडियो के दृश्य यह दर्शाते हैं कि बच्चों से पढ़ाई की बजाय साफ-सफाई का काम लिया जा रहा है, जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) का खुला उल्लंघन है।
इससे पहले भागलपुर जिले के मुखेरिया मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में एक महिला शिक्षिका द्वारा स्कूली बच्चों से स्कूटी धुलवाने की घटना सामने आई थी, और अब यह नया मामला सामने आने से शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है।
जब इस बारे में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से प्रतिक्रिया ली गयी , तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी और यदि शिक्षक दोषी पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
यह घटना न केवल बच्चों के शैक्षणिक अधिकारों का हनन है, बल्कि शिक्षक की संवेदनहीनता का भी उदाहरण है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।