Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?
13-Jul-2025 05:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुंगेर जिले में 26 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से एक महत्वपूर्ण पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जमालपुर जीएन बांध से झौआ बहियार हरिणमार्ग-अथहसिया-गोगरी बांध रोड में चैनेज 12+890 पर 8×21.00 मीटर आकार का उच्चस्तरीय RCC पुल बनाया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 2661.00 लाख (26 करोड़ 61 लाख) रुपये की लागत आएगी।
सम्राच चौधरी ने कहा कि पुल निर्माण से आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर बरसात के दिनों भारी जलजमाव की स्थिति में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नए पुल के निर्माण से यह समस्या स्थायी रूप से हल होगी और आसपास के गांवों तथा बाजारों में संपर्क स्थापित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना द्वारा कराया जाएगा। योजना की निविदा, तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद प्रारंभ होगी। साथ ही, अगर संबंधित मार्ग OPRMC के तहत है तो पहले उसे विलोपित किया जाएगा। यदि यह किसी अन्य विभाग के अधीन है तो विधिवत हस्तांतरण और DLP समाप्त होने के बाद ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 1597.00 लाख तथा 2026-27 में 1064.00 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा मुख्य अभियंता (अनुश्रवण), पथ निर्माण विभाग, पटना एवं प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के द्वारा किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ग्रामीण और शहरी सड़कों और पुलों के निर्माण को नई गति प्रदान कर रही है। 2005 की स्थिति की तुलना में आज बिहार में एक मजबूत और विस्तृत सड़क-पुल नेटवर्क तैयार हुआ है। मुंगेर में प्रस्तावित उच्चस्तरीय RCC पुल के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा, व्यापारिक लाभ और आपात स्थिति में बिना किसी रुकावट के परिवहन की सुविधा मिलेगी।