ब्रेकिंग न्यूज़

JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में मतदाता सूची की जांच पर भड़के मुकेश सहनी, कहा- लोकतंत्र खत्म करने की साजिश

बिहार में मतदाता सूची की जांच पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे लोकतंत्र समाप्त करने की साजिश बताया और मांग की कि जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें कारण की जानकारी दी जाए।

17-Jul-2025 05:44 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज महागठबंधन द्वारा आयोजित  संयुक्त प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के गहन परीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सही तरीके से देखा जाए तो यह परीक्षण कार्य लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश है। मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इमरजेंसी लगाने की माग की। 


उन्होंने कहा कि अभी भी इस कार्य के पूर्ण होने में एक सप्ताह का समय शेष है, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से एक लिस्ट जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान कर सके, इसके लिए चुनाव आयोग है। मतदाता मत देकर सरकार चुनने का काम करती है। लेकिन चुनाव आयोग आज भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री को देश में आपातकाल लागू कर देना चाहिए। चुनाव में देश के नागरिक के करोड़ों रुपये इसलिए खर्च किए जाते हैं ताकि अच्छी सरकार चुनी जा सके, लेकिन आज वोट देने से मतदाताओं को रोका जा रहा है। 


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अन्य जनप्रतिनिधियों को भी सचेत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव भी होना है। यदि आज टाइटल और नाम देखकर मतदाता सूची से नाम काटा जा रहा है, तो फिर आगे राह और कठिन होगी। इसलिए आज सभी लोग सतर्क हो जाइए।


उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि बीएलओ उचित काम करेंगे और सही मतदाता का नाम रखेंगे। उन्होंने मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य से भी अपील करते हुए कहा कि आप भी एक-एक मतदाता का नाम जोड़वाने का काम करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने  चुनाव आयोग से कहा कि जिनका नाम काटा जा रहा है, उन्हें सूचना उपलब्ध कराई जाए कि उनका नाम क्यों काटा गया?