25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
08-Feb-2025 07:31 AM
By First Bihar
Munger Mokama Road: मोकामा से मुंगेर के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के मार्ग को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालसय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सड़क की लंबाई 81 किमी है। इसके निर्माण पर पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी। इसके निर्माण से काफी लोगों को राहत मिलने वाली है। अब कोई भी शक्श बड़ी ही आसानी से पटना से मुंगेर की यात्रा बिना किसी जाम के तय कर सकेगा।
दरअसल, नीतीश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम के लिए चार हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रविधान इसी वर्ष कर दिया है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। जाे कहा वह किया। इस सड़क के जिस एलायनमेंट को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान की है वह 81 किमी लंबी है। इसमें 57 किमी हिस्सा लखीसराय जिले का है।
जानकारी हो कि, इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की परिधि में बड़हिया के 11 गांव, पिपरिया के चार गांव, सूरजगढ़ा के 26, लखीसराय के 17 तथा चानन के नौ गांव शामिल हैं। जबकि पटना जिले में घोसवरी प्रखंड से भी यह सड़क गुजरेगी। ऐसे में इस इलाके में लोगों को भी काफी राहत मिलेगी और उनका सफर भी आरामदायक होगा।
मालूम हो कि, मोकामा से मुंगेर के बीच अभी जो सडक है वह गंगा के किनारे से गुजरती है। जिस फोरलेन ग्रीनफील्ड सड़क को मंजूरी दी गयी है वह वर्तमान सड़क के दक्षिणी हिस्से में है। यह बख्तियारपुर से मोकामा के बीच बनी ग्रीनफील्ड सड़क से जुड़कर आगे बढ़ेगी। झारखंड को भी इस सड़क से कनेक्टिवटी मिलेगी।
इधर, इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अगले दो महीने के भीतर इस रोड प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। जमीन अधिग्रहण के तुरंत बाद सड़क निर्माण के लिए निविदा होगी। इस सड़क के बन जाने से पटना से मुंगेर तक कि नई और निर्बाध संपर्कता मिल जाएगा। पटना से भागलपुर जाना सुविधाजनक हो जाएगा।