ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Misa Bharti on anant singh: आचार संहिता मामले में दानापुर कोर्ट में मीसा...

Misa Bharti on anant singh: आचार संहिता मामले में दानापुर कोर्ट में मीसा भारती की पेशी, मोकामा गोलीबारी पर बोलीं..अनंत सिंह के सपोर्ट में खड़े सत्ता पक्ष के लोग

आचार संहिता मामले में दानापुर कोर्ट में पेशी के बाद मीसा भारती ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर कहा कि इनके सपोर्ट में सत्ता पक्ष के लोग खड़े हैं। गोलीबारी के बाद एक गुट के लोग को पुलिस गिरफ्तार करती है जबकि विधायक पति खुद सरेंडर करते हैं।

27-Jan-2025 06:24 PM

By First Bihar

 Misa Bharti on anant singh: 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मनेर थाने में मीसा भारती के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल मीसा भारती इस मामले में जमानत पर हैं। पाटलिपुत्र की RJD सांसद मीसा भारती सोमवार को दानापुर कोर्ट में पेश हुईं और मामला खारिज करने के लिए आवेदन दिया। वही इस मामले पर कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है। 


दानापुर कोर्ट में पेशी के बाद मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत की। मोकामा में हुई गोलीबारी के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह की हिंसा एक ही परिवार में क्यों होती है? ये सारे एक ही गुट के लोग हैं। गोलीबारी किस बात को लेकर हुई इसकी जांच करनी चाहिए। इस घटना से इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। मीसा भारती ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद एक गुट के लोगों को पुलिस गिरफ्तार करती है जबकि विधायक के पति खुद सरेंडर करते हैं। इसका कारण यह है कि सत्ता पक्ष के लोग विधायक पति अनंत सिंह के सपोर्ट में खड़े हैं। 


मीसा भारती ने आगे कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार बिहार में ही देखने को मिला कि किसी उम्मीदवार को जीताने के लिए एक विधायक पति को जेल से पेरोल पर बुलाया गया था। जबकि नियम यह है कि परिवार में किसी की शादी होती है या फिर कोई अप्रिय घटना हो जाती है तब किसी कैदी को पेरोल मिलता है लेकिन अनंत सिंह को अपने क्षेत्र के उम्मीदवार को जीताने के लिए पेरोल पर बुलाया गया था। इससे यह पता चलता है कि सत्ता पक्ष के लोगों का साथ उन्हें मिल रहा है। 


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि 2025 में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस पर पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने कहा कि हां तो मशीन सेट करवा रहे होंगे लेकिन बिहार की जनता भी सेट है। वो इधर-उधर वोट देने नहीं जा रही है। वो सारा वोट इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों देने जा रही है और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने जा रही है। मीसा भारती ने कहा कि 2025 में बिहार में जनता की सरकार होगी।