भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
28-Mar-2025 12:35 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Manoj Tiwari: एक के बाद एक...कई सारे मैसेज करके पटना के एक युवक ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मदद मांगी है। इसकी जानकारी सांसद मनोज तिवारी ने एक्स के जरिए पोस्ट कर दी है। मनोज तिवारी ने एक्स पर युवक के मैसेज का स्क्रीनशॉट लगाकर पोस्ट किया है। सांसद ने एक्स पर लिखा है, "मैंने कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में अपना मोबाइल नंबर शेयर कर दिया ये कहते हुए कि कॉल उठाने व व्हाट्सएप मैसेज के रिप्लाई की गारंटी नहीं, पर टेक्स्ट एसएमएस का जवाब अवश्य दिया जाएगा।"
मनोज तिवारी ने आगे लिखा, "अब बहुत सारी महत्वपूर्ण सूचना मिल रही है परंतु कुछ बहुत ही चिंता की बात पता चल रही। ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा आदि से युवा भारी संकट में आ रहे हैं। जैसे ये मैसेज ध्यान से पढ़ें तो बहुत कुछ समझ में आ रहा है। मैं इस युवा को बातचीत से संभालने की कोशिश कर रहा हूं पर सब तक तो नहीं पहुंच सकते। कोई रास्ता निकलना चाहिए।"
मनोज तिवारी ने लिखा कि, मैंने कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में अपना मोबाइल no. शेयर कर दिया.. ये कहते हुए कि call उठाने व whatsap msg का रिप्लाई की गारण्टी नहीं, पर text sms का जवाब अवश्य दिया जाएगा..अब बहुत सारी imp सूचना मिल रही है परंतु कुछ बहुत ही चिंता की बात पता चल रही.. ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा आदि।
मनोज तिवारी को भेजे गए अलग-अलग मैसेज में युवक ने लिखा है, "हैलो सर… मनोज सर… मेरा नाम केतन आनंद है। मैं पटना बिहार से हूं। मुझे एक परेशानी है सर। मैंने आपका वीडियो देखा एक पॉडकास्ट में वहीं से आपका नंबर मुझे मिला। सर मुझे सट्टा खेलने की बहुत बुरी आदत लग गई थी। इसकी वजह से मैंने बहुत पैसे गंवा दिए।" "मैंने इधर-उधर से कर्ज ले लिया और सारे पैसे फैंटेसी ऐप में हार गया। सर कर्ज इतना बढ़ गया है कि मैं नहीं दे पा रहा हूं। मेरी जॉब भी छूट गई है। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं. एक मन करता है सुसाइड कर लूं, लेकिन फिर सोचता हूं कि सुसाइड करने से क्या होगा। मेरे बाद कर्ज वाले मेरे घर वालों को परेशान करेंगे। प्लीज सर मेरी हेल्प कर दीजिए। प्लीज हेल्प मी मनोज सर।"