25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Jan-2025 08:10 AM
By First Bihar
Mahakumbh Stampede on Mauni Amavasya : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 बजे के आसपास की है। अब इस मामले में बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
तेजस्वी यादव ने लिखा है कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ एवं श्रद्धालुओं के घायल होने एवं मौत की अत्यंत दुःखद खबर हृदय विदारक है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। भगवान सबको सकुशल रखें।
दरअसल, दूसरे शाही स्नान के लिए काफी संख्या में लोग संगम नोज पर मौजूद थे. इस दौरान अफवाह के चलते भगदड़ मच गई। महिला-पुरुष समेत तमाम लोग जमीन पर गिर गए। इसके बाद लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए. इससे हालात बिगड़ गए। इस घटना में मरने वालों का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आ पाया है। संगम तट पर से एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
वहीं, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची। इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं।भगदड़ की जानकारी के बाद महाकुंभ के सेक्टर 2 में कुंभ क्षेत्र में स्थापित अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में घायलों के परिजन अपनों का हाल जानने के लिए बेताब दिखे।
इधर, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची। इसमें कई लोगों की जान चली गई. जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गई. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने आज के शाही स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है.घटना के बाद संगम तट पर NSG कमांडो की तैनाती कर दी गई है. वहीं आम लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। सीमा वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब लोगों को महाकुंभ में आने से रोका जा रहा है।