ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार में गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। बक्सर और मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि पटना के दीघा गंगा घाट पर स्नान के दौरान गया जिले के दो युवक गंगा नदी में डूब गए।

Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे

01-Feb-2026 01:28 PM

By First Bihar

Road Accident : माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं के लिए यह दिन बिहार में बेहद दर्दनाक साबित हुआ। बक्सर, मोकामा और पटना में अलग–अलग घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोग अब भी गंगा नदी में लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। सड़क दुर्घटनाओं और नदी में डूबने की इन घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पर्व का माहौल शोक में बदल गया।


बक्सर जिले में सबसे दर्दनाक हादसा नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। माघी पूर्णिमा स्नान के लिए एक ही परिवार के चार लोग कार से बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की तेज रफ्तार डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।


दूसरी बड़ी घटना पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के सहरी गांव के पास एनएच-33 पर शनिवार रात हुई। गब्बे लोदीपुर थाना क्षेत्र के मेहुस शेखपुरा गांव से जुगाड़ गाड़ी पर सवार पांच लोग गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रयाग मांझी की पत्नी मुन्नी मांझी (33), चांद मांझी के पुत्र महेश मांझी (30) और रामस्वरूप मांझी के पुत्र संजय मांझी (33) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चू मांझी के पुत्र घनश्याम मांझी और लच्चो मांझी के पुत्र अशोक मांझी शामिल हैं, जिनका इलाज पटना के एनएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


उधर, पटना शहर में दीघा के पाटीपुल घाट पर माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के दौरान गया जिले के दो युवक गंगा नदी में डूब गए। दोनों चाकन थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ स्नान के लिए आए थे। डूबने वालों की पहचान गार्ड बाबू (45) और धनंजय कुमार (25) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान अचानक तेज धारा में दोनों बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।


घटना के बाद घाट पर मौजूद महिलाओं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की महिलाएं गंगा घाट पर ही विलाप करती रहीं। राहत और बचाव दल के साथ-साथ स्थानीय लोग भी नाव की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।


लगातार हुई इन घटनाओं ने माघी पूर्णिमा जैसे पवित्र पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही, वहीं गंगा घाटों पर भीड़ और तेज बहाव को लेकर पर्याप्त सतर्कता की कमी सामने आई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इन हादसों ने यह साफ कर दिया है कि पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर और कड़े इंतजाम की जरूरत है।