ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Land survey : बिहार में जल्द पकड़ेगा रफ्तार जमीन सर्वे का...

Bihar Land survey : बिहार में जल्द पकड़ेगा रफ्तार जमीन सर्वे का काम, राजस्व विभाग के ACS ने बताया पूरा प्लान

Bihar Land survey : राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि किस्तवार और खानापूर्ति की प्रक्रिया के साथ भूमि सर्वेक्षण फरवरी के अंत से गति पकड़ेगा।

29-Jan-2025 09:05 AM

By First Bihar

Bihar Land survey : बिहार में चल रहा जमीन सर्वेक्षण का काम अगले महीने में फिर रफ़्तार पकड़ेगा। यह बातें विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कही है। उन्होंने कहा है कि किस्तवार और खानापूर्ति की प्रक्रिया के साथ भूमि सर्वेक्षण फरवरी के अंत से गति पकड़ेगा। फिर मसौदा जारी करेंगे। जिसके बाद सर्वेक्षण प्रक्रियाओं के अनुसार आपत्ति दर्ज कि जा सकेगी। 


दरअसल, राज्य सरकार ने सितंबर में भूमि धारकों को जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए समय दिया था, क्योंकि लोगों से शिकायतें मिल रही थी कि उन्हें जमीन पर अपने दावे के समर्थन में जरूर दस्तावेज हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है चाहे वह जमाबंदी, स्वामित्व या फिर बंटवारे के कागज हों।


राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि किस्तवार और खानापूर्ति की प्रक्रिया के साथ भूमि सर्वेक्षण फरवरी के अंत से गति पकड़ेगा। किस्तावर और खानापूर्ति की प्रक्रिया फरवरी के अंत से राज्य के सभी जिलों में शुरू होगी। उसके बाद, हम मसौदा पब्लिश करेंगे और सर्वेक्षण प्रक्रियाओं के अनुसार आपत्तियां और दावे मांगेंगे। सर्वेक्षण कार्य एक कार्यक्रम के अनुसार चल रहा था। सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने में 10 हजार से ज्यादा सर्वेक्षण अधिकारी लगे हुए हैं।


इधर, राज्य सरकार ने 2026 के मध्य तक भूमि सर्वेक्षण कार्य पूरा करने की एक नई समय सीमा निर्धारित की है। भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करने,अतिक्रमण की गई भूमि, खास तौर से सरकारी जमीन की पहचान करने के लिए 100 से ज्यादा वर्षों के बाद विशेष भूमि सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसका उदेश्य राज्य में भूमि संबंधी विवादों, अपराध पर अंकुश लगाना और भूमि लेनदेन को पारदर्शी बनाना है।