JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
16-Jul-2025 03:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बिहार का स्टेट स्वीप आइकॉन बनाया गया है।
दरअसल, बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा चर्चित अभिनेता क्रांति प्रकाश और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
क्रांति प्रकाश एवं नीतू चंद्रा राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोनों हस्तियां स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगी। इनके मनोनयन संबंधी प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग से औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है।