ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

देवरिया से सुल्तानगंज जा रहे कांवरियों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

बिहार के पटना जिला अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में देवरिया से सुल्तानगंज जा रहे कांवरियों की पिकअप को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पटना रेफर किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

21-Jul-2025 08:18 PM

By First Bihar

KHAGARIA: सावन महीने की शिवभक्ति के दौरान बिहार में एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सुल्तानगंज जल लेने जा रहे कांवर यात्रियों की पिकअप वैन को सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकलोरी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित सरहन गांव के पास हुआ।


इस हादसे में कुल 14 कांवरियों से भरी पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। निखिल गौड़ और आदित्य कुमार नामक दो कांवर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया। वहीं एक अन्य यात्री अमरजीत कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद मोकामा रेफरल अस्पताल भेजा गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही पंडारक थाना अध्यक्ष ललित विजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टैंकलोरी को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई।


अन्य कांवर यात्री जिन्हें हल्की चोटें आई थीं, उन्हें मौके पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई और वे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन ने यातायात को सामान्य करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती भी की।


सावन माह में हर साल लाखों श्रद्धालु देवरिया, बनारस, गोरखपुर जैसे शहरों से सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल भरकर पैदल या वाहन से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में यह हादसा न केवल दर्दनाक है, बल्कि सावधानी की आवश्यकता की ओर भी संकेत करता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और टैंकलोरी के मालिक और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट