Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
24-Jul-2025 08:37 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार कांग्रेस का हाल बेहाल है. यह ऐसी पार्टी है जिसके नेता सड़कों पर संघर्ष करने में अपने को छोटा समझते हैं. कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतार कर पार्टी के बड़े नेता बड़े-बड़े होटलों में टीवी डिबेट में शामिल होते हैं. आज एक ऐसी ही तस्वीर राजधानी पटना में दिखी. एक तरफ एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी तरफ इस संगठन के प्रभारी आंदोलन में शामिल होने की बजाय पटना के एक बड़े होटल में टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देखे गए. तस्वीर सामने आने के बाद एनएसयूआई के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता-नेता भी आश्चर्य में हैं.
कन्हैया पटना में थे, एनएसयूआई के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए
बात कर रहे हैं पार्टी के वरिष्ठ नेता व एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार की. कन्हैया आज पटना में थे. वे एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. पटना के एक बड़े होटल में कार्यक्रम आयोजित की गई थी. संयोग देखिए, कन्हैया कुमार जिस संगठन( एनएसयूआई) के प्रभारी हैं, इसका पटना में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी शिरकत किए, पर पटना में होने के बाद भी NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए, या फिर शामिल होने को बुलाया ही नहीं गया. प्रदर्शन में कन्हैया कुमार के शामिल होने की बजाय निजी टेलिविजन चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करने पर अब तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.
बता दें, बिहार में रोजगार, नौकरियों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने आज गुरूवार को पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बिहार विधानसभा का घेराव करने के लिए मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस के साथ जमकर झड़प हो गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।