ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

Bihar jobs : बजट के साथ ही नीतीश सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा गिफ्ट, इतने पदों पर जल्द होगी बहाली

Bihar job : राज्य सरकार दो लाख 34 हजार नए पदों पर नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर विभिन्न विभागों से खाली पदों की संख्या मांगी गई है।

04-Mar-2025 07:34 AM

By First Bihar

Bihar job news: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने कल अपना बजट पेश किया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार की सरकार ने युवाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। इस बजट में यह भी कहा गया है कि नए वित्तीय वर्ष यानी 2025-26 में 1.40 लाख पदों पर नियुक्ति होगी। बजट में सरकार ने इसके लिए प्रविधान किया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4,27,866 नियुक्तियां हो चुकी हैं।


वहीं, अब नए वित्तीय वर्ष में रिक्त पदों के विरुद्ध नियमित नियुक्ति करने के लिए अधियाचनाएं विभिन्न आयोगों को भेजी गई हैं। इसके बाद इन खाली पड़े पदों पर बहाली का काम शुरू कर दिया जाएगा।


वहीं, अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सरकारी सेवकों के अवकाश ग्रहण करने के कारण विभिन्न विभागों में 72 हजार पद रिक्त हो रही हैं। इसको लेकर भी जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।


मालूम हो कि, सरकारी आंकड़े के अनुसार अब तक सात लाख 17 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। रिक्तियों को भरने की वर्तमान प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाए तो चालू वित्तीय वर्ष में 10 के बदले 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां मिल जाएंगी।


इनमें से अधिसंख्य नौकरियां शिक्षा, गृह, राजस्व एवं भूमि सुधार, जल संसाधन, खेल सहित अन्य विभागों में दी गई हैं।


इधर, अब राज्य सरकार दो लाख 34 हजार नए पदों पर नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है। विभिन्न विभागों में होने वाली इन नियुक्तियों के लिए जल्द ही विभिन्न आयोगों को अधियाचना भेजी जाएगी।