Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
19-Jul-2025 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश सचिव साकेत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड स्थित महंत शिव शंकर गिरी महाविद्यालय में बी.एड (शिक्षा शास्त्र) और स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की।
इस संबंध में राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में साकेत कुमार सिंह ने कहा कि अरेराज एक ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन यहां उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं है। बी.एड और पीजी की पढ़ाई के लिए छात्रों को दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि महंत शिव शंकर गिरी महाविद्यालय में पर्याप्त आधारभूत संरचना और संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर यहां बी.एड और पीजी की पढ़ाई शुरू होती है तो यह पूरे इलाके के छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।राज्यपाल ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।


