Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
25-Feb-2025 08:03 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार क्वे ठकेदारों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब बिहार सरकार ने यह तय कर दिया है कि सरकारी ठेका जिस कंपनी के तरफ से लिया गया है उन्हीं के तरफ से काम करवाया जाएगा। अब पहले की तरह बड़े ठेकेदार ठेका लेकर पेटी कॉन्टेक्टर से काम नहीं करवा सकते हैं। इसको लेकर सरकार ने नियम तय कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है।
दरअसल, सड़क का काम लेने के बाद उसे पेटी कांट्रेक्टर कराए जाने को पथ निर्माण विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने ऐसे ठकेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है। इन ठेकेदारों पर कार्रवाई का मकसद समय पर सड़क परियोजनाओं का निर्माण पूरा करना है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग के अधीन चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि ठेकेदार कार्यों का कुछ हिस्सा छोटे ठेकेदारों को पेटी कांट्रेक्ट पर बिना अनुमति दे रहे हैं। इसके बाद अब इनलोगों पर एक्शन की तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि, पेटी कांट्रेक्टर (उप पट्टा) से काम करवाए जाने की वजह से सड़क परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। छोटे संवेदक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। विभाग ने एजेंसियों की इस कार्यशैली को गंभीरता से लिया है। उपमुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों पर संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश वरीय पदाधिकारियों को दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया है कि आर्थिक अनियमितता के मामले में संलिप्त पदाधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा हो, यह विभागीय पदाधिकारियों का दायित्व है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि विगत तीन वर्षों में विभाग में संवेदकों से जुड़े न्यायिक मामलों की गहन समीक्षा की जाए और उस पर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार की जाए।
इधर, विभाग को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि ठेकेदार और पदाधिकारियों की मिलीभगत के कारण न्यायालय के समक्ष विभागीय पक्ष सबलता से नहीं रखा जाता है। इसका खामियाजा विभाग को आर्थिक तौर पर नुकसान के रूप में उठाना पड़ रहा है। ऐसे मामलों में दोषी पाये जाने वाले पदाधिकारियों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।