UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
30-Apr-2025 09:31 AM
By First Bihar
K.K Pathak: शिक्षा विभाग के अपने कड़क तेबर को लेकर चर्चा में आए IAS अधिकारी केके पाठक का वैसे तो बिहार से तबादला हो गया। लेकिन, अब खबर यह है कि दिल्ली जाने के बाद उनका कद बिहार में मौजूदा कद से ऊपर बढ़ गया है। केके पाठक बिहार में जहां एक विभाग के अपर मुख्य सचिव थे वहीं दिल्ली जाते ही उन्हें बड़ा पद मिला है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली जाने के बाद उन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई और कैसे यह पद बिहार में वह जिस पद पर थे उससे ऊपर का है।
दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी केशव कुमार पाठक उर्फ केके पाठक को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के चर्चित और सख्त प्रशासनिक अफसर रहे पाठक अब केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव (Special Secretary) के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले उन्हें अपर सचिव (Additional Secretary) के पद पर स्थानांतरित किया गया था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने उनके पद को उन्नत यानी प्रमोशन देकर विशेष सचिव बना दिया है।
जानकारी हो कि, के के पाठक को बिहार सरकार ने 1 मई 2025 से केंद्र सरकार की सेवा में योगदान देने के लिए रिलीव कर दिया है। 1990 बैच के IAS अधिकारी पाठक की सेवानिवृत्ति अब निकट है। ऐसे में उनके मूल काडर बिहार में लौटने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। पिछले कुछ महीनों से पाठक बिहार में सहज महसूस नहीं कर रहे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चाहते हैं। इसी क्रम में 18 अप्रैल को केंद्र सरकार ने उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया था, लेकिन 26 अप्रैल को बिहार सरकार को नया आदेश मिला, जिसमें उनके पद को विशेष सचिव में अपग्रेड करने की सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि, 1 मई को केके पाठक के दिल्ली में पदभार ग्रहण करने की संभावना है। उनके सख्त प्रशासकीय दृष्टिकोण और बेबाक रवैये के कारण केंद्र में भी उनसे बड़ी जिम्मेदारियों की अपेक्षा की जा रही है। बिहरा में के के पाठक कई विवादों से भी घिरे रहे। उनके सख्त फैसलों से शिक्षा विभाग और राजभवन आमने सामने हो गया था।