Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
14-Jul-2025 07:13 PM
By Viveka Nand
Bihar Ias Officer: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास IAS अधिकारी दिनेश कुमार राय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. बताया जाता है कि दिनेश कुमार राय अब राजनीति में भाग्य आजमायेंगे. खबर है कि ये जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर शाहाबाद के एक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से प्रमोट होकर बने थे आईएएस अफसर
दिनेश कुमार राय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. बाद में प्रमोट होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने थे . इन्हें 2010 कैडर मिला. वर्तमान में ये राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित थे . दिनेश राय मुख्यमंत्री के आप्त सचिव से लेकर बेतिया जिलाधिकारी के पद पर भी कार्य किया.
13 जून को दिया था आवेदन
इन्होंने 13 जून 2025 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था. सरकार ने 15 जुलाई 2025 के प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी है. इस तरह से दिनेश कुमार 15 जुलाई से आईएएस अधिकारी नहीं रहेंगे.
बता दें, दिनेश कुमार राय हाल में अपने गृह जिला रोहतास पहुंचे, तो पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया था. करगहर में ग्रामीणों ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया, जिसमें हजारों लोगों की भागीदारी रही। उनका स्वागत बेलवाइयां मोड़ से लेकर बलथरी तक दर्जनों स्थानों पर किया गया। दिनेश राय ने इस स्नेह और समर्थन को अपनी सेवाओं का सम्मान बताया। जात-पात से ऊपर उठकर काम करने की अपील करते हुए उन्होंने जनता के बीच एक भावनात्मक संबोधन भी दिया।
स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने दिनेश राय को फूल-मालाओं, बैंड-बाजों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। दावा किया गया कि उनके काफिले में 1000 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं और हजारों लोग इस सम्मान समारोह का हिस्सा बने। बता दें, आईएएस दिनेश कुमार राय रोहतास जिले के करहगर ब्लॉक के कुशाही गांव के रहने वाले हैं।