चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
09-Jan-2026 07:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार के सात निश्चय-2 में शामिल ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग ने 1953 योजनाओं पर कार्य शुरू किया था। जिसमें 4 वर्षों में 1305 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। इन योजनाओं पर राज्य सरकार ने 1294.816 करोड़ रुपये खर्च किया है। बिहार सरकार इन उपायों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाने में जुटी है।
सिंचाई क्रांति, 2280 प्लान
विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा राज्य के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने सात निश्चय-2 के तहत ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ पहुंचाने के लिए योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग ने वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 तक आहर पईन का जीर्णोद्धार, वीयर/ चैक डैम का निर्माण और उद्धवह सिंचाई योजना का पुनर्निर्माण की करीब 2280 योजनाएं चयनित की गई थी।
जिसमें 1953 योजनाओं पर कार्य शुरू कराया गया था। विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो चार वर्षों में करीब 1305 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। इन योजनाओं पर विभाग के माध्यम से 1294.816 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक करीब 1953 योजनाओं/ संरचनाओं का कार्य शुरू किया गया था, जिसमें आहर-पईन की 1551, वीयर/ चैक डैम की 82 और उदवह सिंचाई की 320 योजनाएं शामिल है।
किसानों के चेहरों पर मुस्कान
इससे किसानों को सिंचाई करने में सहायता मिलेगी और कृषि क्षेत्र को भी आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। बताया जाता है कि इससे राज्य के करीब 610437 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता पुनः विकसित होगा। विभागीय अधिकारी इस योजना को पूरी तरह धरातल पर उतारने के लिए जुटे हुए हैं।