Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
14-Feb-2026 12:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Project: बिहार सरकार सुपौल से बांका तक लगभग 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने जा रही है। करीब 8000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हाई-स्पीड मार्ग सुल्तानगंज-अगुवानी घाट फोरलेन पुल को जोड़ते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू तक संपर्क मजबूत करेगा।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए तैयार इस परियोजना से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगी। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर से गंगाजल लेकर लाखों कांवरिये बैद्यनाथ धाम तक पदयात्रा करते हैं। प्रस्तावित कॉरिडोर बनने से इस यात्रा को आधुनिक सड़क सुविधा का सहारा मिलेगा।
आगे यह मार्ग नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से भी कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। यह कॉरिडोर सुपौल के भीमनगर से बांका के चानन तक सुल्तानगंज, अगुवानी घाट, पसराहा, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल होते हुए गुजरेगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन को भी गति मिलेगी।
मधेपुरा का सिंहेश्वर स्थान मंदिर भी इस धार्मिक गलियारे से सीधे लाभान्वित होगा। बेहतर सड़क संपर्क से श्रावणी मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन आसान होगा और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अलावा बांका क्षेत्र के ओढ़नी डेम, चानन डेम और हनुमाना डेम जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह परियोजना श्रावणी मेला की भव्यता को नई ऊंचाई देने के साथ धार्मिक पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगी।