ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार पेश करेगी 6 अहम रिपोर्ट्स

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है, जिसमें सरकार द्वारा छह महत्वपूर्ण नियमावलियों को सदन में पेश किया जाएगा। कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल से होगी,

04-Mar-2025 08:34 AM

By First Bihar

Bihar Politics : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सरकार द्वारा छह महत्वपूर्ण नियमावलियों को सदन में पेश किया जाएगा। सदन की  कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल से होगी, जिसके बाद ध्यानाकर्षण और विभिन्न विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। आज भी सदन का पहला सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार जताए जा रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक, आज वाणिज्य कर विभाग के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी बिहार में जीएसटी रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे। इसके बाद जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी द्वारा बांधों की सुरक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।  इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के वार्षिक प्रतिवेदन की हिन्दी और अंग्रेजी प्रति सदन में रखी जाएगी। इसके साथ ही साथ समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी वित्तीय वर्ष 2022-2023 और 2023-2024 की सालाना प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। 


वही, आज तीसरे दिन के सत्र में पांच विधायकों के सवालों पर ध्यानाकर्षण होगा। जिसमें मुकेश कुमार यादव और समीर कुमार महासेठ सहित तीन अन्य विधायकों द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचोल और सुधांशु शेखर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रश्नों को सदन में उठाएंगे। 


इसके साथ ही  तीसरे दिन की कार्यवाही में सरकार की विभिन्न रिपोर्टों को पेश करने के साथ ही विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान विपक्ष के तरफ से हंगामे के भी आसार नजर आ रहे हैं। बजट सत्र के इस चरण में सरकार के कामकाज और नीतियों पर गहरी चर्चा की संभावना है। 


इधर, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा बिहार लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन संवर्ग नियमावली 2021 की रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। इसके साथ ही, परिवहन विभाग मोटर वाहन करारोपण अधिनियम, 1994 की धारा-31(3) के तहत अधिसूचना और मोटरयान अधिनियम, 1988 संशोधन नियमावली को सदन में पेश करेगा।