Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
08-Jul-2025 08:36 AM
By First Bihar
Gopal Khemka Murder Case: पटना के हाई-प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस और विशेष कार्य बल ने बड़ी सफलता हासिल की है। 4 जुलाई को गांधी मैदान इलाके में मशहूर कारोबारी और बीजेपी से जुड़े गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य शूटर उमेश यादव उर्फ विजय और मास्टरमाइंड सरिया कारोबारी अशोक कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उदयगिरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 में छापेमारी कर अशोक साव और उनके सहयोगी राजा को हिरासत में लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की सुपारी 3.5 लाख रुपये में दी गई थी और जमीन विवाद इस हत्याकांड का मुख्य कारण माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शूटर उमेश यादव बेउर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा के गिरोह से जुड़ा हुआ है। उमेश ने पूछताछ में बताया कि उसे अशोक साव ने 3.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें 1 लाख रुपये अग्रिम मिले थे। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, स्कूटी और 3 लाख रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। CCTV फुटेज में उमेश को खेमका के घर के पास गोली चलाते देखा गया था। हत्या से पहले उमेश और दो अन्य सहयोगी दलदली इलाके में एक चाय की दुकान पर मिले थे, जहां से एक शूटर खेमका के घर की ओर गया, जबकि अन्य बैंकिपुर क्लब और बिस्कोमॉन के पास तैनात थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक कुमार साव पहले RJD नेता लालू यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन नायक के घर किरायेदार था और बाद में उदयगिरी अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ था। पुलिस को शक है कि खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद या कारोबारी रंजिश मुख्य कारण हो सकता है, जिसमें बेउर जेल में बंद अजय वर्मा का भी लिंक हो सकता है। अजय वर्मा पर हत्या, अपहरण और सुपारी किलिंग जैसे 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस हत्याकांड में अब तक तीन लोग उमेश यादव, अशोक साव और राजा गिरफ्तार किए गए हैं। विशेष जांच दल मंगलवार, 8 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में और खुलासे कर सकता है। सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हो रही कि बदमाश राजा की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुआ जिसमें वह मारा गया है। हालांकि फर्स्ट बिहार इसकी पुष्टि नहीं करता। आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करें।