ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

PATNA: 100 करोड़ की ठगी के आरोपी सैय्यद शाहनवाज वजी गिरफ्तार, EOU ने पटना जंक्शन से दबोचा

आर्थिक अपराध इकाई ने 100 करोड़ की ठगी करने वाले सैय्यद शाहनवाज वजी को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया। तीन साल से फरार आरोपी ने पटना और वैशाली के बैंकों से करोड़ों का गबन किया था।

22-Jul-2025 07:41 PM

By First Bihar

PATNA: आर्थिक अपरध इकाई (EOU) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईओयू ने 100 करोड़ की ठगी करने वाले सैय्यद शाहनवाज वजी को गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद से पटना लौटने के दौरान शाहनवाज को पटना जंक्शन से दबोचा। वह पिछले तीन साल से फरार था। EOU के ADG नैय्यर हसनैन ख़ान को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि शाहनवाज ट्रेन से पटना आ रहा है। 


इसी सूचना के आधार पर EOU की टीम ने धनबाद से पटना पहुंची ट्रेन में बैठे शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावे उसके दो साथी रजनीकांत और शौकत अली को भी गिरफ्तार किया गया। सैय्यद शाहनवाज वजी के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाना और वैशाली में केस दर्ज है। वही एक केस ED ने RBI की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कर रखा है। इन ठगों की तलाश में बिहार पुलिस के साथ-साथ ED और CBI लगी थी। 


शाहनवाज ने पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के अवामी कॉपरेटिव बैक से 16 करोड़ का गबन किया था। 84 करोड़ का गबन वैशाली क्षेत्रीय बैंक से किया गया था। यह गबन 2012 से 2024 के बीच किया गया था। इन ठगों ने हजारों लोगों के साथ ठगी की है। फर्जी लोन और फर्जी LIC के नाम पर लोगों का साइन लेकर सैय्यद शाहनवाज वजी पैसे का गबन करता था।