ब्रेकिंग न्यूज़

JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

DSP Suspended: नीतीश सरकार ने इस DSP को किया सस्पेंड, DIG की रिपोर्ट पर पहले पद से हटाया गया और अब हुए निलंबित..

DSP Suspended: रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को गंभीर अनियमितताओं के चलते नीतीश सरकार ने निलंबित कर दिया है। DIG की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए गए थे, जिसके बाद पहले उन्हें पद से हटाया गया और अब गृह विभाग ने सस्पेंशन की अधिसूचना जारी की है।

16-Jul-2025 09:10 PM

By FIRST BIHAR

DSP Suspended: गंभीर आरोपों में घिरे एक डीएसपी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है । चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक की रिपोर्ट पर रक्सौल के SDPO के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है ।


दरअसल, चंपारण रेंज के डीआईजी ने रक्सौल अनुमंडल के एसडीपीओ के खिलाफ शिकायत की जांच की थी। जांच में पाया गया कि रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने रक्सौल थाना कांड संख्या 132/ 2025 में बड़ा खेल किया था. जांच में एसडीपीओ के खिलाफ आरोप प्रमाणित हो गए। 


इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंप दी। पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट जाने के बाद रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को वहां से हटा दिया गया था। अब गृह विभाग ने डीएसपी धीरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है।