Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
25-Jul-2025 07:03 PM
By First Bihar
PATNA: दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने चश्मा हटाने की अत्याधुनिक तकनीक कंटूरा विज़न लेसिक लेज़र सर्जरी के 300 सफल ऑपरेशन पूरे कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक एवं प्रसिद्ध कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉ. बंदना तिवारी ने बताया कि अस्पताल में विश्वस्तरीय एलकॉन की Wavelight EX 500 मशीन का उपयोग किया जाता है, जिससे चश्मे का नंबर बेहद सुरक्षित और सटीक तरीके से हटाया जा सकता है।
डॉ. तिवारी ने आगे बताया कि कंटूरा विज़न के अलावा अस्पताल में चश्मा हटाने की अन्य उन्नत पद्धतियां जैसे ICL (इम्प्लांटेबल कॉन्टैक्ट लेंस) और CLE (क्लियर लेंस एक्सचेंज) भी उपलब्ध हैं। इन विधियों की मदद से हाई पावर वाले नंबर या जिन मरीजों के लिए लेसिक संभव नहीं है, उनके लिए भी समाधान संभव हो पाता है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल में आंखों की जटिल बीमारियों के निदान और उपचार के लिए अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध है। यहां रेटिना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसी गंभीर समस्याओं का भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उन्नत उपकरणों से सफल इलाज किया जाता है। दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल अपनी विश्वसनीय सेवा और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को स्पष्ट दृष्टि और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।