ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Bihar News : पटना में अब नहीं होगी पार्किंग की समस्या, सरकार ने...

Bihar News : पटना में अब नहीं होगी पार्किंग की समस्या, सरकार ने बनाया यह मेगा प्लान; इन जगहों पर मिलेगी बड़ी सुविधा

Bihar News : शहर में अलग-अलग जगहों पर डॉली शटल सिस्टम की पार्किंग बनाये जाने पर विचार हो रहा है, इसके साथ ही अब 21 फरवरी को पटना वासियों को एक बड़ा उपहार मिलने वाला है

20-Feb-2025 08:32 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना वासियों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब पटना के लोगों को पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना होगा। इसको लेकर पटना के डीएम ने बड़ा प्लान तैयार किया है। अब 21 फरवरी को पटना वासियों को एक बड़ा उपहार मिलने वाला है और इसको लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। 


दरअसल, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दौरान 21 फरवरी मौर्यालोक स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग व कदमकुआं में मॉडल वेंडिंग जोन का उद्घाटन संभावित है। इसके साथ ही रूपसपुर नहर सर्विस रोड सहित आसपास की सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर निर्णय लिया जाना है। राजीव नगर व आनंदपुरी नाला को पाट कर सड़क बनाने की भी योजना है। 


इसे लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को एसएसपी अवकाश कुमार व नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मौर्यालोक में दो भागों में मल्टी-लेवल कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है। यहां 156 कारों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां डॉली शटल सिस्टम का इस्तेमाल कर पार्किंग की जायेगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि शहर में अलग-अलग जगहों पर भी डॉली शटल सिस्टम की पार्किंग बनाये जाने पर विचार हो रहा है। इस सिस्टम में मशीनों की मदद से गाड़ियों को एक के ऊपर एक पार्क किया जायेगा। वापसी के समय भी मशीनों की मदद से गाड़ियों को उतार कर वाहन मालिक को लौटाया जायेगा। 


इधर, राजीव नगर व आनंदपुरी नाले को पाट कर सड़क बनाने की योजना है। इसे लेकर डीएम ने दोनों जगहों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ चर्चा की।  इसके अलावा दीघा, रूपसपुर नहर सर्विस रोड, रूपसपुर फ्लाइओवर सहित दानापुर अनुमंडल में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि दीघा, दानापुर व खगौल के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा विकास का अनेक कार्य किये गये हैं।