बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
04-Mar-2025 08:03 AM
By First Bihar
Bihar politics : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस पखवाड़े में सूबे के अंदर राजनतिक हलचल काफी तेज होती हुई नजर आई है। अभी हाल ही में कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमें एक मंत्री का इस्तीफा भी हुआ तो वहीं मंत्रिमंडल में नए चेहरे भी शामिल किए गए। इसके बाद अब आज का दिन बिहार की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के लिए काफी अहम होने वाला है। इसकी वजह यह है की आज एक बार फिर से भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी होने वाली है। हालांकि, बिहार भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने नहीं जा रही है।
दरअसल, आज एक बार फिर दिलीप जायसवाल की बिहार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी होगी। दिलीप जायसवाल ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट में राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी मंगलवार को होगी। बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
वहीँ, दिलीप जायसवाल की ताजपोशी के लिए प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश परिषद की बैठक को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। इससे पहले जायसवाल ने नामांकन पर्चा भरा। इसको लेकर प्रस्तावक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधान पार्षद संजय मयूख बने।
आपको बताते चलें कि, दिलीप जायसवाल पिछले साल जुलाई में बिहार बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल ने 26 फरवरी को पार्टी की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की वजह से अपने मंत्री से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब वो विधिवत रूप से पार्टी के बिहार प्रदेश अधयक्ष बनेंगे।