ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / पटना की ये सड़क अब होगी फोरलेन, तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, ट्रैफिक जाम...

पटना की ये सड़क अब होगी फोरलेन, तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

पटना में रूपसपुर नहर पर खगौल से दीघा तक 8.5 किमी सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है। अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में काम शुरू होगा। सड़क की चौड़ाई 10 मीटर से 14 मीटर होगी। अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। सीमांकन अगले माह शुरू होगा। इससे यातायात सुगम होगा।

19-Feb-2025 08:02 AM

By First Bihar

राजधानी पटना के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है! खगौल से दीघा तक रूपसपुर नहर पर बनी सड़क को चार लेन का किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू होगी। फिलहाल यह सड़क 10 मीटर चौड़ी है, लेकिन यातायात के दबाव को देखते हुए इसे 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा। 


सड़क चौड़ीकरण के लिए नहर किनारे की सरकारी जमीन का सीमांकन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचों को भी हटाया जाएगा। हाल ही में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने इंजीनियरों की टीम के साथ इस सड़क का निरीक्षण किया था। इसके बाद इंजीनियरों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया था। 


सूत्रों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण योजना का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अप्रैल-मई 2025 में टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान इस परियोजना की घोषणा हो सकती है।


रूपसपुर नहर की यह सड़क बेली रोड के दोनों तरफ के यातायात को सुगम बनाएगी। बेली रोड के दक्षिण से खगौल और दानापुर स्टेशन पहुंचना आसान होगा, जबकि उत्तर से जेपी सेतु और गंगापथ तक पहुंचना आसान होगा। सड़क चौड़ीकरण में नहर वाले हिस्से की जमीन का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इससे निर्माण कार्य बिना किसी बड़ी बाधा के पूरा हो सकेगा।


खगौल-दीघा फोरलेन सड़क से पटना की यातायात व्यवस्था को बड़ा लाभ होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। अब बस इंतजार है इस परियोजना के जल्द धरातल पर आने और पटना की यातायात व्यवस्था में सुधार का.