ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: बिहार को केंद्र की नई सौगात, इस रुट से होकर दौड़ेगी दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन

Bihar News: दिल्ली से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो चुकी है, जो पटना होते हुए चलेगी। इस हाई-स्पीड ट्रेन से दिल्ली से पटना की दूरी मात्र 4 घंटे में तय की जा सकेगी। रेलवे मंत्रालय को सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गई है।

13-Jul-2025 10:23 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहारवासियों के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ी सौगात की घोषणा कर दी है। मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की तरह अब दिल्ली से हावड़ा के बीच भी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन शुरू करने की तैयारी तेज़ कर दी गई है। इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह राजधानी पटना समेत देश के कई बड़े शहरों को सीधे जोड़ेगी। अब दिल्ली से पटना का 1078 किलोमीटर का सफर महज चार घंटे में तय किया जा सकेगा, जो अब तक के ट्रेनों या सड़कों से कहीं अधिक तेज़ होगा।


इस हाई-स्पीड ट्रेन के लिए कुल 9 प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें दिल्ली, आगरा कैंट, कानपुर सेंट्रल, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, पटना, आसनसोल और हावड़ा शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना में 60 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा ताकि शहरी क्षेत्रों में निर्माण से यातायात और लोगों को परेशानी न हो। बुलेट ट्रेन दिल्ली से हावड़ा के बीच कुल 1669 किलोमीटर की दूरी को महज़ 6.5 घंटे में तय करेगी, जिसमें पटना से हावड़ा तक का 578 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का फिजिबिलिटी सर्वे बिहार में पूरा कर लिया गया है और उसकी रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को सौंप दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा—पहले चरण में दिल्ली से वाराणसी और दूसरे चरण में वाराणसी से हावड़ा तक का निर्माण होगा। पूरे प्रोजेक्ट पर अनुमानित 5 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। ट्रेन के चलने से बिहार और पूर्वी भारत को जबरदस्त कनेक्टिविटी मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।


सरकार की योजना है कि यह प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की तरह ही समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना से न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी बल्कि क्षेत्रीय विकास और औद्योगिक विस्तार को भी गति मिलेगी। दिल्ली-पटना-हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक क्रांतिकारी परिवर्तन साबित होगी।