ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

Bihar News: कन्हैया कुमार पटना में करेंगे पदयात्रा, कल CM हाउस का होगा घेराव; जानें पूरा शेड्यूल

Palayan Roko Naukari Do Yatra: 'पलायन रोको, नौकरी' दो यात्रा की शुरुआत आज (गुरुवार) सुबह 10 बजे से पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे से होगी। यह यात्रा शाम 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल गेट पर खत्म होगी।

10-Apr-2025 09:25 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' के तहत आज (10 अप्रैल) पटना में पदयात्रा करेंगे। आज इस पदयात्रा का 26वां दिन है। 


वहीं, इसको लेकर कन्हैया कुमार ने गुरुवार की सुबह एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल विश्राम के बाद आज 'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पटना साहिब से चलेगी। 


इसके अलावा बिहार को रोजगार और अधिकार के लिए आइए पटना में मिलते हैं। हाथ से हाथ जोड़कर कदम से कदम मिलाते हैं और नया बिहार बनाते हैं।


बताया जा रहा है कि पदयात्रा की शुरुआत आज सुबह 10 बजे से पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे से होगी। शाम 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल गेट पर पदयात्रा खत्म होगी। पदयात्रा को लेकर सदाकत आश्रम में एक बेस कैंप तैयार किया गया है। पदयात्रा के माध्यम से कन्हैया कुमार हजारों युवाओं को साधेंगे। पटना यूनिवर्सिटी और मुसल्लहपुर हाट युवाओं का गढ़ है।जहां हजारों युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं।


इधर, कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा के जरिए 11 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसी के साथ पदयात्रा का समापन होगा। कांग्रेस के करीब पांच हजार कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगे।