ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

BIhar Politics: दही-चूड़ा भोज पर बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के घर पहुंचे CM नीतीश, गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी लिया भाग

BIhar Politics: बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं। ऐसे में इस साल नेताओं का एक दुसरे के घर जाना भी लगा हुआ है और ऐसे में अब मकर सक्रांति का पर्व इनलोगों के लिए एक बड़ा मौका बनकर सामने आया है

15-Jan-2025 10:29 AM

By Ganesh Samrat

BIhar Politics: पूरा बिहार मकर संक्रांति का पर्व मना रहा है ऐसे में बिहार के सियासत दान भी अपने आवास पर दही - चूड़ा भोज आयोजित करवा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक चेतन आनंद के घर पर भी दही-चूड़ा  भोज  करवाया गया और अब जो जानकारी निकाल कर सामने आई है उसके मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर पहुंचे हैं। जहां विधायक चेतन आनंद है खुद उनका स्वागत किया है। इस दौरान नीतीश कैबिनेट के अन्य नेता भी मौजूद नजर आएं।


दरअसल, 28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह देखने को मिला कि आरजेडी से शिवहर के विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) सहित चार एमएलए ने आरजेडी का साथ छोड़ दिया था और यह लोग एनडीए के खेमे में चले आए। ऐसे में चुनावी साल (2025) में चेतन आनंद को नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब इसी को लेकर आज सीएम चेतन आनंद के घर पहुंचें।


जानकारी हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक चेतन आनंद को मंत्री वाला आलीशान फ्लैट दिया है।इसका आज बुधवार (15 जनवरी, 2025) को गृह प्रवेश हो रहा है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जेडीयू, बीजेपी एवं एनडीए के अन्य घटक दलों के बड़े नेता शामिल हुए।चेतन आनंद को गर्दनीबाग में मंत्रियों के लिए बनाए गए फ्लैट को नगर विकास एवं आवास विभाग ने आवंटन कर दिया है जिसका फ्लैट नंबर 12/20 है।


बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद फ्लोर टेस्ट में आरजेडी से विधायक रहे चेतन आनंद के अलावा नीलम देवी, प्रहलाद यादव और संगीता कुमारी ने पार्टी से बगावत कर सत्ता पक्ष का साथ दिया था। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।आरजेडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत इन चारों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए पत्र भी लिखा गया। हालांकि अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।अब इन विधायकों को नीतीश कुमार और ज्यादा पावर देने के मूड में दिख रहे हैं। इसकी शुरुआत चेतन आनंद को आलीशान फ्लैट देकर हो चुकी है।