Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
03-May-2025 04:38 PM
By First Bihar
Builder Arrest: पटना के एक बदनाम बिल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. माफिया बिल्डर को झारखंड से गिरफ्तार किया है. बिल्डर ने कई ग्राहकों से पैसे लेकर फ्लैट नहीं दिया. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बदनाम बिल्डर का नाम प्रभात कुमार उर्फ़ उदय सम्राट है.
दानापुर अनुमंडल के एएसपी भानुप्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फ्लैट दिलाने के नाम पर जालसाजी करने में संलिप्त पटना जिले के टॉप-10 बिल्डर्स-माफिया की सूची में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. 29 मार्च को रूपसपुर थाने में एक पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा फ्लैट/जमीन का अग्रीमेंट कर लोगों से ठगी करने संबंधी सूचना दी गई थी. केस की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर 01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विशेष टीम द्वारा काण्ड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ़ उदय सम्राट को रांची (झारखण्ड) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व से 25 काण्ड दर्ज हैं, जिसमें पटना, औरंगाबाद, शिवहर जिले में दर्ज काण्ड तथा केंद्रीय एजेंसियों CBI और ED द्वारा दर्ज प्राथमिकी शामिल हैं.
प्रभात कुमार ‘पाटलिग्राम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी का संचालक है। वह इसी कंपनी के माध्यम से लोगों को फ्लैट और जमीन देने के नाम पर एग्रीमेंट करता था और एडवांस में मोटी रकम वसूल करता था। बाद में न तो प्रोजेक्ट पूरा होता था, न ही ग्राहकों को उनका पैसा वापस मिलता था।