ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Budget 2025: मिथिलांचल के लिए बजट में बहुत कुछ, JDU महासचिव बोले- मुख्यमंत्री...

Budget 2025: मिथिलांचल के लिए बजट में बहुत कुछ, JDU महासचिव बोले- मुख्यमंत्री के विशेष पहल पर केंद्र कर रहा सहयोग, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रयास से दिखने लगा विकास

Budget 2025: मिथिलांचल और सीमांचल को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है. मखाना बोर्ड का गठन होगा, साथ ही पश्चिमी कोसी केनाल पर केंद्रीय सरकार बड़ी राशि मुहैया करायेगी

01-Feb-2025 02:35 PM

By Viveka Nand

Budget 2025: आज देश का आम बजट 2025 पेश किया गया. बजट के जरिए केंद्र सरकार ने बिहार को साधने की कोशिश की है। उत्तर बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है. मखाना बोर्ड का गठन होगा, साथ ही पश्चिमी कोसी केनाल पर केंद्रीय सरकार बड़ी राशि मुहैया करायेगी. जिससे 50,000 हेक्टर करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा. उत्तर बिहार खासकर मिथिलांचल और सीमांचल को लेकर की गई बड़ी घोषणा से जेडीयू गदगद है. जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से यह सफलता मिली है.

मिथिलांचल-सीमांचल को मिलेगा विशेष फायदा 

आज का दिन बिहार के लिए खास रहा. केंद्रीय बजट में बिहार को ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट देने की घोषणा की गई है, जो राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। यह पटना के एयरपोर्ट के विस्तार और बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के अतिरिक्त है। उड़ान योजना की सफलता को और आगे बढ़ाते हुए ऐसे नए स्वरुप में लाया गया है।  वहीं उत्तर बिहार के लिए महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की गई है. पश्चिमी कोशी नहर परियोजना के लिए बड़ी राशि देने का ऐलान हुआ है. इससे बिहार के 50,000 हेक्टेयर में खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा.मिथिला क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का विशेष आभार...

बता दें, जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा की पहल पर हाल में ही केंद्रीय वित्त मंत्री मिथिलांचल दौरे पर आई थीं. इस दौरान मिथिला क्षेत्र के विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था. इस बार के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने मिथिलांचल के लिए विकास को लेकर दो बड़ी घोषणाएँ की हैं. जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि केंद्रीय बजट में इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का विशेष आभार. मिथिला के लिए मिले पैकेज के लिए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा का आभार. जेडीयू महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की विशेष पहल पर केंद्र सरकार द्वारा लगातार बिहार को सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संजय कुमार झा जब बिहार में मंत्री थे, तब भी मिथिला के विकास के लिए प्रयत्नशील थे. अब राज्यसभा सांसद हैं, दिल्ली जाने के बाद भी वे लगातार मिथिलांचल के विकास को लेकर काम कर रहे हैं. मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा और पश्चिमी कोशी नहर परियोजना के लिए बड़ी राशि देने का ऐलान यह बड़ी उपलब्धि है.