बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
19-Feb-2025 12:52 PM
By First Bihar
Khan Sir News: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दूबारा आयोजित करने की मांग को लेकर एक बार फिर से आंदोलन की शुरूआत हो गई है. पटना के कोचिंग संचालक खान सर छात्रों के साथ मंगलवार को सड़कों पर उतरे. बातचीत में खान सर ने कहा कि ये बीपीएससी 2.0 आंदोलन है. इसमें राजनीतिक दल को शामिल नहीं होने देगे. वे परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं. दूसरी तरफ खान सर का खेल देखिए...बीपीएससी की 70 वीं मेंस परीक्षा की तैयारी को लेकर दिल्ली में एडमिशन ले रहे हैं. बिहार भाजपा ने खान सर के खेल को पकड़ लिया है.
बिहार में आंदोलन और दिल्ली में एडमिशन
बिहार भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने खान सर के खेल का खुलासा किया है. उन्होंने खान सर की पोल खोलते हुए कहा कि, '' यह मोहम्मद खान जो अपने आप को खान सर बताते हैं. जरा इनकी चालाकी को समझिए. जनाब दिल्ली में 70वीं BPSC के मेंस की तैयारी के लिए धड़ाधड़ एडमिशन ले रहे हैं, पैसे कमा रहे हैं और बिहार में तमाशा कर रहे हैं. दुबारा परीक्षा होकर रहेगा ऐसी बातें कर रहे. ये सिर्फ और सिर्फ छात्रों के भावनाओं से खिलवाड़ कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को साधना चाहते हैं . ये छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं.
खान सर ने दी सफाई
बिहार भाजपा के आरोपों पर खान सर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता भी ऐसा आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए. करोड़ों रुपए फीस नहीं लिए जाते हैं. दिल्ली जैसे महंगे शहर में रहने में जितना खर्च होता है 10,15 हजार, इतने में हम अधिकारी बनाकर भेज देते हैं. वह यह शब्द बोल रहे हैं कि हम पैसा कमा रहे हैं ,उन्हें बोलना चाहिए की सबसे कम फीस में हम पढ़ाते हैं. उसी पैसे में हम जीएसटी और इनकम टैक्स देते हैं. इन लोगों से कहिए कि कोटा में जो लाखों रुपए लिए जाते हैं उस पर आवाज उठाइए। लेकिन ये लोग आवाज नहीं उठाएंगे. प्रवक्ता महोदय से कहिए कि दिल्ली में जो हो रहा है वह दिख रहा है और गर्दनीबाग में जो आंदोलन हो रहा, वह नहीं दिख रहा ? खान सर ने आगे कहा कि दिल्ली में क्लास चल रही है तो क्या क्लास बंद कर दें ? मेंस तो पढ़ना ही होता है उसका सिलेबस बहुत बड़ा होता है.